फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोवंश पर धारदार हथियार से किया हमला

Tue, 09 Jan 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सब्जी मंडी में गोवंश ने रेहड़ी पर रखे पपीते को खाने की कोशिश की तो संचालक ने धारदार हथियार से गोवंश पर हमला कर दिया। जब वहां मौजूद गोरक्षा दल के सदस्य ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिव कॉलोनी निवासी हितैष ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी में गए थे। उन्होंने देखा कि गोवंश वहां एक रेहड़ी पर रखे पपीते पर मुंह मार रहा था। इस पर रेहड़ी संचालक इतना गुस्सा हुआ कि उसने गोवंश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने कई वार किए। जिस पर उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो उन्हें भी धमकी दी गई। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें