फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : कोरोना का डर ना लॉकडाउन की चिंता, घूमने निकले लोगों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, डंडे भी मारने पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते सोनीपत में सप्ताहांत लॉकडाउन लगाया गया है। पुलिस प्रशासन की टीम सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का प्रयास कर रही है। उसके बावजूद लोग घरों से बाहर घूमने के लिए निकल रहे हैं। लोगों को न कारोना का डर है और न ही लॉकडाउन की चिंता है। जिन पर कार्रवाई के लिए डीसी श्यामलाल पूनिया स्वयं बाहर निकले और कई स्थानों पर लोगों को रोककर बाहर निकलने के कारण पूछे। इस दौरान सिटी डीएसपी के नेतृत्व में कई स्थानों पर सख्ती बरती गई। गीता भवन चौक पर पुलिस को डंडे भी मारने पड़े। डीसी ने लोगों से बिना कारण बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसके चलते ही सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके पालन के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उसके बावजूद लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सेक्टर के साथ ही अन्य स्थानों पर भी लोग बाहर घूम रहे हैं। तीन स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन में लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। उसके बाद भी लोग बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को डीसी श्यामलाल पूनिया स्वयं शहर में निकले और जगह-जगह चेकिंग भी कराई।
शहर के गीता भवन चौक पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कारण घरों से निकले लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई लोगों पर डंडे भी फटकारे और उन्हें वापस भगाया। पुलिस ने करीब 84 लोगों पर बिना कारण बाहर निकलने पर उनके चालान किए। डीएसपी सिटी ने सख्त लहजे में चेताया है कि आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर लगा जाम
गीता भवन चौक व रेलवे रोड पर वाहनों की जांच के चलते लंबा जाम लग गया, जिसमें वाहन चालकों की कतार लग गई। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया।
बिना मास्क मिले लोगों के चालान किए
लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बिना कारण बाहर निकलने के साथ ही मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को बिना मास्क घूम रहे लोगों पर सख्ती करते हुए 639 लोगों के चालान किए।
गोहाना में टीम के साथ सड़क पर उतरे थाना प्रभारी
सप्ताहांत लॉकडाउन में थाना शहर प्रभारी सवित कुमार अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने नर्सिंग होम के बाहर जमा भीड़ को हटवाने के साथ ही बेवजह घूमने वालों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। शनिवार को सप्ताहांत लॉकडाउन के पहले दिन लोगों का आवागमन जारी रहा। ऐसे में थाना प्रभारी ने कॉलेज मोड़ से पैदल मार्च शुरू किया। इस दौरान उन्होंने पुराना बस स्टैंड पर दो नर्सिंग होम के बाहर लगी भीड़ को हटाया। रेहड़ियों व दुकानों को बंद कराने के अलावा ऑटो चालकों को भी फटकार लगाते हुए लॉकडाउन की अवधि में बाहर न निकलने की हिदायत दी। समता चौक से महम मोड़, आंबेडकर चौक होते हुए उन्होंने बस स्टैंड पर पैदल मार्च निकालते हुए लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
लॉकडाउन में खोल था टी स्टॉल, मुकदमा दर्ज
खरखौदा में रोहतक मार्ग पर अमर सेठी अस्पताल के पास एक टी स्टॉल शनिवार को लॉकडाउन में खुला मिला। उसके संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एचसी कृष्ण कुमार ने जब टी स्टॉल संचालक संजय से दुकान खोलने संबंधित अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई कागजात नहीं दे सका। उस पर भादसं की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
वर्जन
सप्ताहांत लॉकडाउन में बाहर घूमने पर पूरी तरह से मनाही की गई है। उसके बावजूद लोग बाहर घूमने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़ा गया और चालान करने के साथ ही चेतावनी दी गई। अब उनके खिलाफ ज्यादा सख्ती बरती जाएगी।
-डॉ. रविंद्र कुमार, डीएसपी सिटी।
वर्जन
सप्ताहांत लॉकडाउन की सख्ती से पालना कराई जाएगी। अनाज मंडी में कुछ लोग मिले थे, वहां भीड़ नहीं जुटने देने के प्रबंध किए गए हैं। लोगों को किसी सूरत में बेवजह बाहर निकलने से बचना चाहिए। स्वयं के साथ ही अपने परिजनों व अन्य को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सभी को मिलकर पहल करनी होगी। घरों में रहकर संक्रमण की चेन को तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

- श्यामलाल पूनिया, डीसी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें