फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशाखोरी पर अंकुश व किरायेदारों के सत्यापन के लिए आर्य नगर में पुलिस की कॉम्बिंग अभियान

विज्ञापन
फोटो - आर्य नगर में कॉम्बिंग अभियान के तहत जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिसकर्मी। स्रोत  प्रवक्ता
विज्ञापन
- स्निफर डॉग से जांच, मकान मालिकों से किराएदारों का सत्यापन कराने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। नशाखोरी पर अंकुश और किराएदारों का सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को शहर में आर्य नगर में विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया। अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एसीपी राजीव कुमार के नेतृत्व में स्निफर डॉग की मदद से घरों की जांच की।
जांच अभियान में शहर थाना प्रभारी सुभाष चंद और सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे। पुलिस कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी राजीव कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में नशाखोरी पर अंकुश लगाना, नशे से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखना और असत्यापित किराएदारों की पहचान कर उनका पुलिस सत्यापन करवाना है। मकान मालिकों से किराएदारों का सत्यापन करवाने की अपील की गई है। इसके साथ ही आमजन से नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें