फोटो :10: सोनीपत के वन स्टॉप सेंटर में बच्चों संग दिवाली मनाती पुलिस आयुक्त ममता सिंह। स्रोत पु
सोनीपत। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने एटलस रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर में बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां खिलाईं और ग्रीन पटाखों का वितरण किया।
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि दिवाली प्रेम, प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है जो समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा हमें यह त्योहार मिलजुलकर मनाना चाहिए और समाज में खुशियां बांटने की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।
इस दौरान बच्चों ने पुलिस आयुक्त के साथ दीप जलाकर और गीत गाकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। पुलिस आयुक्त ने बच्चों से आत्मविश्वास और सदाचार के साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी दी।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजीत सिंह, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।