फोटो 08: सोनीपत के गोहाना में परशुराम चौक पर आयोजित शिविर में रक्तदाता के साथ अतिथि व भागराम ट्
गोहाना। भागराम ट्रस्ट की ओर से आयोजित साप्ताहिक रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त एकत्रित करने के लिए गोहाना ब्लड बैंक की टीम आई थी। मुख्य अतिथि राजकुमार बावा और विशिष्ट अतिथि नवीन मल्होत्रा रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी मरीज की जान बच सकती है। सड़क हादसों में लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। ऐसे लोगों को दान किया गया रक्त ही उन्हें नया जीवनदान देता है। अध्यक्षता भागराम ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा गंगनेजा और संयोजन स्टार रक्तदाता सुरेंद्र विश्वास व सतीश सैनी का रहा।