फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्रा के मोबाइल की जांच कर सकती है पुलिस

Mon, 12 Feb 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना (सोनीपत)। खानपुर कलां स्थित भगत सिंह फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में पुलिस छात्रा के मोबाइल जांच कर सकती है। मोबाइल पुलिस के पास है और उस पर पासवर्ड लगा है। परिजनों की मांग के अनुसार पुलिस उसका पासवर्ड खुलवा कर जांच कर सकती है।

भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में हिसार जिले के सातरोड खुर्द की रहने वाला मनीषा एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मनीषा तीन महीने पहले ही खानपुर कलां में आई थी। वह कमरा नंबर 11 में अकेले रहती थी। शुक्रवार देर रात छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
छात्रा का मोबाइल पुलिस के पास है। हालांकि उस पर पासवर्ड लगा है। ऐसे में परिजनों की सहमति मिलने पर मोबाइल का पासवर्ड खुलवा कर उसकी जांच कराई जा सकती है।
- हरिकिशन, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें