फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन चोरी रोकने के लिए सड़क पर उतरी पुलिस, पैदल की गश्त

Tue, 19 Mar 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर क्षेत्र में एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में गश्त करती पुलिस टीम। पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। एसीपी राहुल देव ने कहा कि दिन के समय बढ़ रही वाहन चोरी की वारदात रोकने व जाम से मुक्ति के लिए पुलिस ने अब गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। वह स्वयं अपनी टीमों को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं। उनका उद्देश्य चोरी रोकने के साथ ही पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत कर पुलिस के प्रति विश्वास ज्यादा बढ़ाना है।
विज्ञापन


वह मंगलवार शाम को अपनी टीम के साथ कच्चे क्वार्टर व सुभाष चौक क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वह दुकान के अंदर ही नहीं बाहर भी सीसीटीवी लगवाए। ऐसे में अगर कोई वारदात कर भागता है तो सीसीटीवी फुटेज से उसके बारे में पता लगाकर पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि दिन में पुलिस की गश्त से वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह दुकान के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से भी सामान दुकान के अंदर रखने की अपील कर रहे है। इससे अतिक्रमण हटने से जाम की समस्या काफी हद तक स्वयं दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें