फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वोटर हेल्पलाइन एप पर 25 अप्रैल तक जरूर बनवाएं अपना वोट

Tue, 19 Mar 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को चुनाव होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 25 अप्रैल तक वोट बनवाने का मौका दिया गया है। ऐसे में युवाओं को लोकतंत्र के त्योहार में शामिल होने के लिए वोट बनवाना बहुत जरूरी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वह सभी तुरंत अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच कर लें ताकि अगर किसी मतदाता का नाम किसी कारणवश सूची से कट गया है तो वह मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए तुरंत वोटर हेल्पलाइन एप या voterportal.eci.gov.in के माध्यम से या अपने से संबंधित बीएलओ के माध्यम से अपना फार्म नंबर-6 भरकर नई वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

वोट बनवाने के लिए यह दस्तावेज जरूरी
वोट बनवाने के लिए युवाओं को आधार कार्ड, 10वीं कक्षा का शैक्षणिक प्रमाणपत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो और परिवार के किसी एक सदस्य का मतदाता पहचान पत्र जरूरी है। उन्हें वोट बनवाने के लिए परिवार के किसी एक सदस्य का मतदाता पहचान पत्र, स्थायी आवास का पता, जन्म तिथि व पासपोर्ट साइज का फोटो सहित फोटो प्रतियां फार्म 6 के साथ लगानी होंगी। ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से व ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से वोट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें