फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस व नगरपालिका ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप

Sat, 07 Dec 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और जाम से राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ अभियान चलाया। इसके तहत दुकानों के बाहर सड़कों पर रखा सामान जब्त किया और नगर पालिका में लाकर सील किया गया।
विज्ञापन

गन्नौर थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि सड़कों पर जाम लगने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई बार दुकानदारों को चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने सड़क पर सामान रखना बंद नहीं किया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे फ्लेक्स बोर्ड, केले, सेब, गन्ने के जूस की रेहड़ियां सहित कई सामान जब्त किए। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह तुरंत अपना सामान समेटने में जुट गए। थाना प्रभारी ने कहा कि भविष्य में भी अगर कोई दुकानदार सड़क पर सामान रखेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कदम सराहनीय

गन्नौर व्यापार मंडल के उपप्रधान संदीप सिंघल ने कहा कि पुलिस व नगरपालिका की ओर से चलाया गया अभियान सराहनीय है। व्यापार मंडल भी दुकानदारों से बार-बार अपील कर रहा है, इसके बाद भी कई दुकानदार नहीं मान रहे। यह अभियान लगातार चलाया जाना चाहिए, जिससे बाजार में जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें