संवाद न्यूज एजेंसी
राई। क्षेत्र के दो स्थानों पर कार सवार बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और ई-रिक्शा चालक के साथ लूटपाट की। बदमाश मैनेजर से नकदी और ई-रिक्शा चालक से नकदी और मोबाइल लूट ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव निजामपुर निवासी बालेराम ने कुंडली की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। गांव नाहरा के पास कंपनी के प्लंबर की कॉल आ गई। वह बाइक रोक कर बातचीत करने लगे। तभी कार सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए और डंडों से हमला कर दिया जिससे उनका हेलमेट टूट गया। वह उनसे 65 सौ रुपये लूट ले गए।
वहीं बिहार के अररिया के गांव जगता खरसाही हॉलमुकाम जीवन विहार निवासी ई-रिक्शा चालक बिमल राम ने बताया कि वह शनिवार की शाम टाइल लेकर गांव मोहम्मदाबाद गया था। लौटते समय केएमपी फ्लाईओवर के पास कार सवार तीन युवकों ने रोकर कर दो मोबाइल व तीन हजार रुपये लूट लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।