गन्नौर। गांव तेवड़ी में बिजली निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। किसान के शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी खेत में गिरे खंभों को ठीक नहीं किया जा रहा है। यह खंभा खेत में काम करने वाले किसानों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
किसान संदीप ने बताया कि खंभा कई दिन से गिरा हुआ है। बारिश के मौसम में तार की वजह से खेत में करंट उतरने का डर है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते इसको सही नहीं किया गया तो किसी की जान भी जा सकती है। उन्होंने बिजली निगम से टीम भेजकर खंभा हटाने की मांग की है। संवाद