फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली हवा : एक्यूआई 378 तो पीएम-10 का स्तर 496 किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीतप। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से वातावरण में स्मॉग छाने लगा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रदूषण ज्यादा खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। इससे सांस लेने में परेशानी होने के साथ आंखों में जलन की समस्या हो रही है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 378 तक पहुंच गया। पीएम-10 का स्तर 496 तो पीएम 2.5 भी 451 दर्ज किया गया। सामान्य अस्पताल के फिजिशियन डॉ. योगेश गोयल ने कहा कि मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर बिना किसी कारण के नहीं निकलना चाहिए और घर से निकलना है तो मास्क व चश्मा लगाकर निकलें। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोएं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा ग्रैप के चौथे चरण अनुसार कार्य करें
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच जाने की आशंका के चलते सोनीपत सहित दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप समिति ने ग्रैप के चौथे चरण को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले, दूसरे चरण व तीसरे में लागू प्रतिबंधों के साथ ही चौथे चरण के प्रतिबंध भी प्रभावी कर दिए गए हैं। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के स्टेज-4 के तहत क्षेत्र में वायु गुणवत्ता परिदृश्य के साथ-साथ मौसम संबंधी स्थितियों और दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक के पूर्वानुमान के अनुसार, शांत हवा और स्थिर वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों में दिल्ली में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहने की संभावना है।
दिल्ली में ट्रक यातायात के प्रवेश पर रोक
डीसी ने कहा कि दिल्ली में ट्रक यातायात के प्रवेश पर रोक रहेगी (आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले ट्रकों और सभी सीएनजी इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर) दिल्ली में पंजीकृत डीजल चालित मध्यम माल वाहन (एमजीवी) और भारी माल वाहन (एचजीवी) के दिल्ली में संचालन पर प्रतिबंध रहेगा (आवश्यक वस्तुओं को ले जाने व आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को छोड़कर), आवश्यक आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले बीएस-छह वाहनों और वाहनों को छोड़कर, दिल्ली के एनसीटी और दिल्ली की सीमा से लगे एनसीआर के जिलों में 4-व्हीलर डीजल एलएमवीएस के चलने पर प्रतिबंध, एनसीआर में सभी उद्योगों को बंद कर दें, यहां तक कि उन क्षेत्रों में भी जहां पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर और आपूर्ति नहीं है।
विज्ञापन

प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए ऐसे उपाय अपनाएं जिससे कि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके। उदाहरण के तौर पर आवागमन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें या थोड़ी दूरी के लिए पैदल अथवा साइकिल और कार्यालय के लिए वाहन शेयर करें। जो लोग घर से काम कर सकते हैं वे वर्क फ्रॉम होम को अपनाएं। कोयले व लकड़ी का प्रयोग ना करें। एकल घरों के मालिक या ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लोग अपने सिक्योरिटी स्टाफ को सर्दियों में इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध करवाएं, जिससे खुले में आग ना जलाई जाए।
विज्ञापन

ललित सिवाच, उपायुक्त सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें