फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का जीवन संघर्ष तपस्या व अनुशासन का अनुपम उदाहरण : मोनिका

Sun, 21 Sep 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के राठधना रोड ​स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पखवाड़ा कार्यक् - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
विज्ञापन
सोनीपत। सेवा पखवाड़े के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता, पुस्तक वितरण, कॅरिअर काउंसिलिंग, स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन संघर्ष तपस्या व अनुशासन का अनुपम उदाहरण है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मोनिका दहिया व प्राचार्य विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित 75 पुस्तकों का वितरण किया।मोनिका दहिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी साधारण परिस्थितियों से उठकर कठिन परिश्रम एवं आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्र के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
निबंध प्रतियोगिता में 198 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 75 निबंध माई भारत पोर्टल पर अपलोड किए गए। कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम में अनुदेशिका सुनीता देवी ने छात्रों को तकनीकी कौशल एवं डिजिटल स्किल्स का महत्व बताया। नई तकनीक को अपनाकर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

छात्रों ने स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाकर पार्क, कार्यशाला व आसपास क्षेत्र की सफाई की। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मेजर संजय श्योराण, सुरेंद्र कुमार, सुभाषचंद्र, सुनील मलिक, दीपक, सुनील दत्त, मुकेश नेहरा, हरदीप, नितेश, सीमा देवी, सुनील कुमारी, पुष्पा, ज्योति, मीना, मीनू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें