फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नवंबर से एसपीजी के घेरे में होगा कार्यक्रम स्थल

Sat, 31 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच नवंबर को राई में होने वाली रैली और शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रतन की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक मीटिंग हुई। इस दौरान डीसी ने बताया कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी दो नवंबर को कार्यक्रम स्थल को अपने अधीन ले लेंगे। इसलिए अधिकारी अपने-अपने काम को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने मुख्य मंच, हैलीपैड, वीवीआईपी स्टेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किए गए स्टेज, मीडिया सेंटर और पार्किंग की जिम्मेदारी विभिन्न अधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित बैठक के दौरान डीसी रतन ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं और उन्हें अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने नोडल अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर निर्धारित काम को पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य मंच के निर्माण का कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए और बैरिकेडिंग लगाने के कार्य में भी तेजी लाई जाए। मीटिंग के पश्चात नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारियों ने राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में बनाए जा रहे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और नक्शे के माध्यम से अपने-अपने कार्य को समझा। मीटिंग में रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त अमित खत्री, एसीयूटी अनीस यादव, एसीयूटी विक्रम, सीटीएम सुधांशु गौतम, ट्रांसपोर्ट विभाग के एडिशनल कमिश्नर वीरेंद्र लाठर, एचसीएस अधिकारी सुशील सारवान, झज्जर की सीटीएम एकता चोपड़ा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें