फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने तैयार किया विकसित भारत का मार्ग : अरविंद शर्मा

Fri, 19 Sep 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अनुकूल माहौल बनाकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत का मार्ग तैयार किया है। उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण सभी को करना चाहिए।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री ने सिंचाई विश्राम गृह गोहाना में सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, युवावस्था एवं राजनीति के माध्यम से जनसेवा संकल्प की यात्रा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया ह। कुलदीप कौशिक की ओर से प्रदर्शनी लगाई है।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिस्थितियों के बाद भी उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र व समाज को समर्पित किया। उनके नेतृत्व में सरकार ने किसान, महिलाओं, उद्यमियों, युवाओं के साथ हर वर्ग के उत्थान की दिशा में काम किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल व प्रवीण खुराना, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना शर्मा, महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, राजेश भावड, मोनू नरवाल, राजकुमार वाल्मीकि, कृष्ण सैनी, सुमित कक्कड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें