फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 20 और 21 को मार्ग बदलकर चलेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें

Sun, 16 Nov 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली जम्मू मेल, आम्रपाली व ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन का दो दिन मार्ग बदलकर संचालन किया जाएगा। तीनों ट्रेनों को अंबाला स्टेशन के रास्ते पंजाब व उत्तर प्रदेश रूट से चलाया जाएगा। दो दिन दिल्ली से शाहबाद मारकंडा तक निर्धारित रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मंडल ने गाजियाबाद व टूंडला जंक्शन के बीच 20 व 21 नवंबर को रेलवे पुल की मरम्मत करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने दोनों दिन अलग-अलग लंबी दूरी पर चलने वाली 11 एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है। इनमें दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं।
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से सूबेदारगंज जाने वाली जम्मू मेल को 20 और 21 नवंबर को अंबाला कैंट जंक्शन से सहारनपुर जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। यह ट्रेन दो दिन सोनीपत सहित कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समालखा, नरेला, आदर्श नगर, सब्जी मंडी व दिल्ली जंक्शन के लिए परिचालन रद्द रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कटिहार जंक्शन से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस को 20 नवंबर को खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। यह ट्रेन गाजियाबाद, शाहदरा, दिल्ली जंक्शन, सोनीपत, पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र जंक्शन के लिए रद्द रहेगी।
वहीं, प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस का 21 नवंबर को खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर जंक्शन, अंबाला कैंट के रास्ते परिचालन किया जाएगा। इस दिन ऊंचाहार एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन सहित गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली जंक्शन, नरेला, गन्नौर, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व शाहबाद मारकंडा स्टेशन के लिए रद्द रहेगी।
गाजियाबाद-टूंडला जंक्शन के बीच रेलवे पुल की मरम्मत को लेकर कुछ ट्रेनों के परिचालन के मार्ग का परिवर्तन किया गया है। दिल्ली से अंबाला रूट की 3 एक्सप्रेस ट्रेनें भी सूची में शामिल की गई हैं। 20 व 21 नवंबर को दिल्ली से अंबाला के निर्धारित रेलवे स्टेशनों पर जम्मू मेल, आम्रपाली, ऊंचाहार एक्सप्रेस का ठहराव रद्द रहेगा। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें