फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने जीते पदक

Thu, 15 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्कूल गेम्स डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से गन्नौर में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 10 से 12 मई तक फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव रामप्रकाश व राकेश सैनी के नेतृत्व में आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षक सुधीर खेवड़ा ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में युवराज बिंदरौली, दीक्षा, सृष्टि, प्रवेश, आस्था ने सात स्वर्ण पदक, अंशिका ने रजत पदक जीता। वहीं, जूनियर वर्ग में रुचि ने स्वर्ण पदक, सक्षम नसीरपुर ने रजत पदक जीता। इसके कुणाल ने स्वर्ण, सब जूनियर में आदि आंतिल ने कांस्य, जूनियर वर्ग में कार्तिक नांदनौर ने कांस्य, कृष आंतिल ने रजत पदक जीता। इस तरह क्षेत्र के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, पांच रजत, तीन कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें