फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

Mon, 06 Apr 2026 08:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले के एथलीटों ने 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठ पदक जीते। यह चैंपियनशिप 4 और 5 अप्रैल तक करण स्टेडियम करनाल में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान के निर्देशन में आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों के लड़का-लड़कियों ने भाग लिया। सोनीपत के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक सहित 8 पदक जीते।
हरियाणा एथलेटिक्स के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार शॉटपुट में अंशु और 5000 मीटर दौड़ में मुस्कान ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर में लकी, पांच हजार में वंश और हैमर थ्रो में शुभम ने रजत पदक जीता जबकि वंश और रेणु ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें