फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एथलेटिक्स नर्सरी के लिए ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 04 Apr 2026 07:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव पुगथला स्थित शहीद भगतसिंह स्टेडियम में ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेते एथली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव पुगथला स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शनिवार को खेल विभाग की ओर संचालित एथलेटिक्स खेल नर्सरी के लिए ट्रायल लिया गया। ट्रायल में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों की दौड़, फिटनेस और शारीरिक क्षमता के आधार पर परख की गई।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया की देखरेख अनुभवी कोचों की टीम ने की जिसमें दीपक मलिक, संकित, पवन, नामबीर, दिनेश और एक्स आर्मी कोच मनोज शामिल रहे। कोच मनोज ने बताया कि खेल नर्सरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे वे भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा और बड़ी संख्या में युवाओं ने खेलों के प्रति अपनी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें