फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में 4 गोल्ड सहित जीते कुल 9 पदक

विज्ञापन
फोटो :: सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत प्र​शिक्षक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खरखौदा। सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में खरखौदा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य समेत नौ पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन जेकेपी इंटरनेशनल स्कूल, सोनीपत में हुआ। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय स्कूल खरखौदा के गितांशु ने अंडर-19 के 51 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण और दिपांशु ने 48 किलोग्राम में रजत पदक जीता। अंडर-17 में मिकुल ने 38 और राघव ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग के 35 किलोग्राम में शानू ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 के 29 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रताप स्कूल की स्मृति ने अंडर-17 के 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं पीएमश्री राजकीय स्कूल, मटिंडू के अनिरुद्ध ने कांस्य पदक हासिल किया।
खरखौदा में ताइक्वांडो की नई प्रतिभाओं को तराशने के लिए सरकार की ओर से संचालित सेंटर में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोच सौरव शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ फिटनेस, अनुशासन और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें