खरखौदा। नगर पालिका क्षेत्र में क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया मिशन के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका की ओर से कार्य कर रही एजेंसी द बाबा हरिदास को ऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से शहर में विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों को एक बार प्रयोग होने वाले कपड़े के थैले वितरित किए गए।
अभियान के सोसाइटी के सुपरवाइजर रोहित ने बताया दौरान नागरिकों से प्लास्टिक के हैंडबैग का उपयोग बंद करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े अथवा कागज से बने थैलों को अपनाने की अपील की गई। लोगों को बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन
ऐसे में छोटे स्तर पर आदतों में बदलाव कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है। अभियान के दौरान लोगों को यह भी जागरूक किया गया कि स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
नगर पालिका की ओर से घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-8919-279 भी जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।