फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान की बेटी शिवानी बनीं वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

Sat, 27 Jun 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव लड़सौली में वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी ​शिवानी मोर को सम्मानित करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव लड़सौली की बेटी शिवानी मोर के वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर शनिवार को गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने शिवानी मोर को सम्मानित किया।
किसान विनोद की बेटी का वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके दादा वेदपाल शिक्षक रह चुके हैं। दादा की प्रेरणा से शिवानी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल कर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शिवानी की सफलता गांव के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। ग्रामीणों ने कहा कि शिवानी की सफलता से गांव के बच्चों और युवाओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि प्रियव्रत, कालू मोर, कृष्ण, सुंदर, अनिल, पालेराम, संजय, सुरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें