फोटो 14: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में जूट के थैले वितरित करते मेयर राजीव जैन, साथ में निग
सोनीपत। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने बाजारों में जागरूकता रैली निकाल और नुक्कड़ नाटक का मंचन करके प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की। दुकानदारों और राहगीरों को जूट के थैले वितरित कर प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की गई।
नगर निगम कार्यालय से प्लास्टिक मुक्त हरियाणा जागरूकता रैली की शुरुआत मेयर राजीव जैन एवं निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने झंडी दिखाकर की। कच्चे क्वार्टर बाजार में रैली के समापन पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को कचरा अलग-अलग करने, सड़क पर कूड़ा न फैलाने का संदेश दिया गया।
मेयर ने लोगों को प्लास्टिक बैग की जगह पेपर और कपड़े के बैग का इस्तेमाल करने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान भी पहुंचे। इस दौरान पार्षद मंजीत सिंह, नीतू दहिया, बिट्टू जैन, राजेश दहिया, सत्यनारायण मेहरा, नकीन मेहरा, शशिकांत भारद्वाज, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार, सुंदर मलिक भी उपस्थित रहे।