फोटो 17- सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाते कुलपति प्
सोनीपत। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधे हमें ऑक्सीजन, फल, गर्मी में छाया प्रदान करते हैं। पौधरोपण से जहां हरियाली छाएगी, वहीं जीवन में खुशहाली आएगी। यह बात मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कही।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डीसीआरयूएसटी में कुलपति के साथ स्टाफ सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। कुलपति ने कहा कि नवविवाहित दंपती को अपने जीवन की शुरुआत पौधरोपण से करनी चाहिए। साथ ही हर विशेष मौके पर पौधरोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
पर्यावरण संरक्षण हमारा दायित्व है। धरा को हरा-भरा बनाने, जीवन को बचाने के लिए सभी को पौधरोपण का संकल्प लेना आवश्यक है।