फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रीन समर कैंप के शुभारंभ पर किया पौधरोपण

Tue, 23 Jun 2026 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रीन समर कैंप की शुरुआत की गई। इस दौरान प्राचार्य दिनेश मलिक ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान पौधरोपण किया और शिक्षिकाओं व छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक यज्ञदत्त ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए मौसम अनुसार फलों को खाने व भोजन करने के लिए प्रेरित किया। इससे शरीर स्वस्थ, मन स्वस्थ व विचार स्वस्थ रहते हैं। शिक्षिका दर्शन कुमारी ने भी पौधरोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रण लिया। इस दौरान ज्योति, वीना, रजनी, संगीता, राजेश, मुकेश भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें