फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइट क्वेस्ट ग्रेजुएट्स : छात्राओं ने आठ प्रथम सहित जीते 19 पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय की विजेता छात्राएं अधिकारियों के साथ प्रमाणपत्र दिख - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रॉलोजी (पाइट) के तत्वावधान में संपन्न पाइट क्वेस्ट ग्रेजुएट्स-2025 में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने आठ प्रथम सहित 19 पुरस्कार जीते। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

जीवीएम की कला संकाय की डीन संगीता शर्मा ने बताया कि पाइट में 7-8 फरवरी को पाइट क्वेस्ट ग्रेजुएट्स का आयोजन किया गया। इसमें जीवीएम की 72 छात्राओं ने 27 शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 19 स्पर्धाओं में सफलता अर्जित की। इनमें आठ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रही।

बीकॉम ऑनर्स की लक्षिता ने क्राफ्टिंग ज्वैलरी में प्रथम, बीकॉम ऑनर्स की पलक ने लिप्पन आर्ट में प्रथम, बीकॉम की अनु ने फोटोग्राफी में प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की अदिति ने श्लोकोच्चारण में प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की कीर्ति ने एकल गायन में प्रथम, कीर्ति व समूह ने भक्तिमय समूह गायन में प्रथम, निकिता व समूह ने हरियाणवी स्किट में प्रथम और बीएससी गृह विज्ञान प्रथम वर्ष की मुस्कान व बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष की नेहा की जोड़ी ने रंगोली स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें