फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोकतंत्र में महिला सशक्तीकरण के लिए पिंकाथॉन का आयोजन

Thu, 23 May 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय में कार्यक्रम के दौरान मतदान करने की शपथ दिलाते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार
विज्ञापन
सोनीपत। मतदान व लोकतंत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में वीरवार को पिंकाथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। स्वीप अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त ने गुलाबी गुब्बारे उड़ाकर की। लघु सचिवालय से सुभाष स्टेडियम तक आयोजित इस पिंकाथॉन में महिलाओं ने विभिन्न स्लोगनों, नारों व गीतों के माध्यम से मतदाताओं को शत फीसदी मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जिले में करीब पांच लाख महिला मतदाता हैं। मतदान फीसदी को बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। 25 मई को बिना किसी डर, भय व प्रलोभन के मतदान करना है। वोट डालते समय अगर लाइन लंबी है, एक पुरुष व दो महिलाओं के अनुपात के आधार पर वोट डलवाई जाएगी।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि देश के निर्माण व लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट कीमती है। सभी महिलाएं अपने आसपास में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें। इस मौके पर स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, स्वीप अभियान की जिला ब्रांड एंबेसडर सोनम मलिक, नगराधीश पूजा कुमारी, प्रवीण कुमारी, सुरेखा हुड्डा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें