फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक साइक्लोथॉन : गीता फोगाट ने बहनों संग दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

Mon, 10 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के साई केंद्र में साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। स्रोत : खिलाड़ी
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण-उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) ने मनाया नारी शक्ति का जश्न
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य आकर्षण पिंक संडे ऑन साइकिल रैली (साइक्लोथॉन) रही, जिसका नेतृत्व ओलंपियन नेहा गोयल, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रीतम सिवाच, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सरिता मोर, गीता, रितु और संगीता फोगाट ने किया। इनके साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ज्योति और सोनिका टांडी भी शामिल हुईं। फोगाट बहनों संग नेहा गोयल, प्रीतम सिवाच व अन्य ने खेलों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में खेलों में कॅरिअर के अवसरों पर एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें नेहा गोयल और सोनिका टांडी ने साई एनआरसी के युवा एथलीटों को खेलों में कॅरिअर बनाने के मार्गदर्शन दिए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीसीपी (पूर्व) सोनीपत प्रबिना पी ने उपस्थित खिलाड़ियों को मानसिक संबल (रेजिलिएंस) की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि खेल और शिक्षा के माध्यम से महिलाएं अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं और समाज में महत्वपूर्ण स्थान बना सकती हैं।
विज्ञापन

साई सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने साई की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न महिला केंद्रित पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन किस तरह से महिला एथलीटों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

यह आयोजन महिला खिलाड़ियों की दृढ़ता, संघर्ष और सफलता का उत्सव रहा, जिसने युवा एथलीटों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

फोटो 16: सोनीपत के साई केंद्र में साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। स्रोत : खिलाड़ी

फोटो 16: सोनीपत के साई केंद्र में साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। स्रोत : खिलाड़ी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें