फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर फेडरेशन कप : फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला कुश्ती में हरियाणा बना विजेता

Mon, 10 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सीनियर फेडरेशन कप के कुश्ती मुकाबले में जीत के लिए जोर लगाती महिला पहलवान। स्रोत : प्रशिक्षक
विज्ञापन
सोनीपत। सीनियर फेडरेशन कप-2025 के दूसरे दिन भी हरियाणा के पहलवानों का दबदबा कायम रहा। फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला कुश्ती में हरियाणा की टीम ने सबसे अधिक अंक हासिल कर ओवरऑल खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह व विनोद तोमर ने बताया कि सीनियर फेडरेशन कप का आयोजन पंजाब के कपूरथला के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन भी फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन व महिला कुश्ती में पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले देखने के लिएमिले। रविवार को महिला कुश्ती के पांच भार वर्गों के मुकाबलों के साथ ही ग्रीको-रोमन कुश्ती के सभी 10 भार वर्गों में मुकाबले खेले गए। जिसमें प्रदेश के पहलवानों ने शानदार खेल दिखाते हुए पदक जीते।
विज्ञापन


महिला कुश्ती के यह रहे परिणाम
53 किग्रा भारवर्ग :
मध्य प्रदेश की प्रियांशी ने स्वर्ण, गुजरात की खलीफा हिनाबेन सलीम भाई ने रजत, महाराष्ट्र की गौरी व उत्तर प्रदेश की जूली ने कांस्य पदक जीता।
57 किग्रा भारवर्ग :
दिल्ली की नेहा शर्मा ने स्वर्ण, हरियाणा की पुष्पा ने रजत, राजस्थान की दीक्षा व मध्य प्रदेश की शिवानी शर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
65 किलोग्राम भारवर्ग :
महाराष्ट्र की सृष्टि भोसले ने स्वर्ण, हरियाणा की मुस्कान ने रजत, मध्य प्रदेश की तियारा राणा व दिल्ली की कोमल दलाल ने कांस्य पदक जीता।
72 किलोग्राम भारवर्ग :
हरियाणा की हर्षिता ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की वेदिका सासना ने रजत, दिल्ली की खुशी व गुजरात की पठान सनोफर ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
76 किलोग्राम भारवर्ग :
चंडीगढ़ की दीपिका नैन ने स्वर्ण, दिल्ली की तन्नू ने रजत, राजस्थान की अंकिता वैष्णवी व हरियाणा की सिमरन ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

ग्रीको रोमन श्रेणी
55 किग्रा भारवर्ग :
हरियाणा के अनिल मोरे ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के निशान चौधरी ने रजत, राजस्थान के हिमांशु सिंह व पंजाब के साहिल कुमार ने कांस्य पदक जीता।
60 किग्रा भारवर्ग :
चंडीगढ़ के सुमित ने स्वर्ण, दिल्ली के चेतन ने रजत, हरियाणा के सूरज व पंजाब के बादल सिंह ने कांस्य पदक जीता।
63 किग्रा भारवर्ग :
हरियाणा के गौरव ने स्वर्ण, उत्तराखंड के आदित्य मचल ने रजत, चंडीगढ़ के कुणाल व उत्तर प्रदेश के मुकुल चौहान ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
67 किग्रा भारवर्ग :
हरियाणा के संदीप ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के सौरभ ने रजत, पंजाब के अंश व हिमाचल प्रदेश के मलकीत हुड्डा ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
72 किग्रा भारवर्ग :
चंडीगढ़ के साहिल ने स्वर्ण, हरियाणा के कुलदीप मलिक ने रजत, पंजाब के करनजीत सिंह व महाराष्ट्र के स्वरूप ने कांस्य पदक जीता।
77 किग्रा भारवर्ग :
चंडीगढ़ के निशांत फोगाट ने स्वर्ण, हरियाणा के अमन ने रजत, चंडीगढ़ के सतेंद्र कुमार यादव व पंजाब के अमरिंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता।
82 किलोग्राम भारवर्ग :
चंडीगढ़ के अंकित बूरा ने स्वर्ण, हरियाणा के प्रिंस ने रजत, दिल्ली के अजय व जम्मू एंड कश्मीर के अमरजीत ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
87 किग्रा भारवर्ग :
हरियाणा के सोनू ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के विनय ने रजत, दिल्ली के भाग्यशाली व उत्तर प्रदेश के जतिन चौहान ने कांस्य पदक जीता।
97 किग्रा भारवर्ग :
हरियाणा के नितेश ने स्वर्ण, राजस्थान के यादविंदर सिंह ने रजत, पंजाब के अभिमन्यु व मध्य प्रदेश के कुलदीप यादव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
130 किग्रा भारवर्ग :
उत्तर प्रदेश के वीरेश कुंडू ने स्वर्ण, हरियाणा के संजीत ने रजत, दिल्ली के सोनू व जम्मू एंड कश्मीर के इश्क ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
टीम रैंकिंग
फ्री स्टाइल कुश्ती
स्थान टीम अंक
प्रथम हरियाणा 220

द्वितीय दिल्ली 165

तृतीय उत्तर प्रदेश 106



ग्रीको रोमन स्टाइल
प्रथम हरियाणा 220

द्वितीय उत्तर प्रदेश 135

तृतीय चंडीगढ़ 125



महिला कुश्ती
प्रथम हरियाणा 203

द्वितीय महाराष्ट्र 143

तृतीय दिल्ली 134

सीनियर फेडरेशन कप के कुश्ती मुकाबले में जीत के लिए जोर लगाती महिला पहलवान। स्रोत : प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें