फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिवाइडर पार कर पिकअप ने कार में मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पकौड़ा चौक हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी वैष्णो देवी, कटरा से दिल्ली लौट रहे थे। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी महिपालपुर निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 अगस्त को कार से अपने रिश्तेदार अभिषेक कुमार, पृथ्वी सिंह और राजीव कुमार सिंह के साथ माता वैष्णो देवी, जम्मू-कटरा से दिल्ली लौट रहे थे। कार वह खुद चला रहे थे। रात करीब नौ बजे जब वे बहादुरगढ़ के पास पकौड़ा चौक हाईवे पर पहुंचे तो इसी दौरान पिकअप के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए डिवाइडर पार कर उनकी कार में सामने से सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। राजीव सिंह और पृथ्वी सिंह को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दिलीप सिंह और अभिषेक सिंह को जेजे अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया। थाना सदर एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें