फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस की अपील को भी ठेंगा दिखा रहे पेट्रोल पंप संचालक

विज्ञापन
फोटो  : 09 : सोनीपत में  पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए युवक की बाइक की टंकी में पेट्रोल भरता 
विज्ञापन
सोनीपत। आपराधिक घटनाओं में अक्सर पहचान छुपाने के लिए अपराधी बिना नंबर के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा सड़क हादसों में दोपहिया वाहन सवारों की जान भी अक्सर हेलमेट न पहनने की वजह से जाती है। लिहाजा इस दिशा में ठोस पहल करते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को पुलिस आयुक्त की ओर से पत्र जारी कर अपील की गई है कि बिना नंबर प्लेट वाली और बिना हेलमेट लगाए लोगों की गाड़ियों में पेट्रोल न डालें।
विज्ञापन

इस आदेश का जमीनी स्तर पर ज्यादा प्रभाव नहीं दिख रहा है। शहरी क्षेत्र में एटलस रोड, जीटी रोड, पानीपत रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर कोई भी पेट्रोल ले सकता है। अपराधी भी बड़े आराम से गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर जा सकते हैं। बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन सवारों को टोकने की जरूरत भी पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पर तैनात पंप कर्मी नहीं समझते हैं।
उधर पुलिस आयुक्त ने पत्र जारी कर आमजन की सुरक्षा व अपराध पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों की पहचान के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाने की बात कही है। सभी पेट्रोल पंप मालिकों से अपील की है कि वह बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट लगे दोपहिया वाहनों को पेट्रोल न दें।
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट के वाहनों का उपयोग अपराधों में किए जाने की आशंका रहती है जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। गाड़ी बिना पेट्रोल के नहीं चल सकती। इसलिए पेट्रोल पंप संचालकों से इस दिशा में सजगता बरतने का आग्रह किया गया है। वह केवल वैध पंजीकरण संख्या वाले वाहनों को ही पेट्रोल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें