फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेट्रोल पंप के मैनेजर पर 50.55 लाख गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ओम शांति फिलिंग स्टेशन के मैनेजर पर करीब 50.55 लाख रुपये के कथित गबन और धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोहतक के गांव टिटोली निवासी राजेश कुंडू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जीटी रोड स्थित सेक्टर-8 के पास देवीलाल पार्क के नजदीक ओम शांति फिलिंग स्टेशन उनकी चाची राजबाला के नाम पर संचालित है। वर्ष 2020 में सोमबीर को सेल्समैन के तौर पर नियुक्त किया गया था जिसे वर्ष 2022 में मैनेजर बना दिया गया। इसके बाद पंप का अधिकांश हिसाब-किताब उसके जिम्मे था।
शिकायतकर्ता के अनुसार 30 मार्च को पूर्व मैनेजर अजीत ने दोबारा काम संभाला। रिकॉर्ड की जांच के दौरान रजिस्टर में कुछ संदिग्ध प्रविष्टियां मिलीं। इसके बाद वर्ष 2022 से 2026 तक के रिकॉर्ड का कंपनी के बैंक खाते से मिलान कराया गया।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोमबीर ने ग्राहकों से भुगतान प्राप्त करने के बाद कई लेन-देन की रजिस्टर में कथित रूप से गलत या फर्जी प्रविष्टियां दर्ज कीं। इससे करीब 50 लाख 55 हजार 771 रुपये की राशि का कथित गबन सामने आया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें