फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर मिली पिता की मौत की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सोशल मीडिया एक परिवार के लिए दर्दनाक सच्चाई लेकर आया। एक युवक ने यूट्यूब पर सड़क हादसे का वीडियो देखकर अपने पिता की मौत की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पत्नी राई थाना पहुंची जहां पुलिस की ओर से दिखाई गई तस्वीरों से मृतक की पहचान हुई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 7 जुलाई की तड़के करीब चार बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर गोल्डन हट ढाबे के पास चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की बात सामने आई। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जुलाई को राई निवासी रीता यादव परिवार के साथ थाना पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे गौरव ने यूट्यूब पर हादसे का वीडियो देखकर पिता कांता यादव की पहचान की। पुलिस की तस्वीरों और घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने पहचान की पुष्टि की।कांता यादव मूल रूप से आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें