फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोली मार की खुदकुशी

Mon, 23 Jun 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चोपड़ा कालोनी में रविवार शाम एक व्यक्ति ने लाइसेंसी डोगा गन से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को भी उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूरे मामले को घरेलू कलह से जोड़कर देखा जा रहा है।

वारदात के समय घर में पति-पत्नी ही घर में मौजूद थे जबकि मां किसी काम से छत पर गई थी। सूचना के बाद डीएसपी राजीव देशवाल, शहरी थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर गोहाना के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 रोहतक रोड पर ड्रेन संख्या-8 के समीप बसी चोपड़ा कालोनी में कपिल बेड़वाल (37) और उसकी पत्नी कुसुम अपने दो बच्चों के साथ रहते थे। कपिल, उसके पिता राजकुमार और उसके छोेटे भाई सुनील ने मकान के पास में ही होटल कर रखा है। दोपहर के समय राजकुमार और उसका छोटा बेटा सुनील होटल पर गए थे।

 राजकुमार की पत्नी विद्या देवी किसी काम से छत पर गई थी। उस समय कपिल और उसकी पत्नी कुसुम घर में अकेले थे। इस दौरान पति-पत्नी के बीच क्या हुआ किसी को पता नहीं चला। पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी करने के दौरान चली गोली की आवाज सुनकर मौके पर मां विद्या देवी और आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने देखा कि घर के कमरे के गेट पर कुसुम और कमरे के अंदर कपिल मृत पड़े हैं। सूचना पर कपिल के पिता और छोटा भाई भी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी राजीव देशवाल और शहरी थाना प्रभारी सितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले को लेकर कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

दो बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया
चोपड़ा कालोनी में रहने वाले राजकुमार का बड़ा बेटा कपिल था और छोटा बेटा सुनील है। राजकुमार ने बताया कि करीब 14 साल पहले दिल्ली में रोहिणी की कुसुम के साथ कपिल की शादी हुई थी। कपिल के दो बेटे हैं। जिनमें बड़ा तुषार (8) और छोटा शिवम (4) है। कपिल पत्नी और बच्चों के साथ माता-पिता और छोटे भाई से अलग रहता था। कपिल ने अपने पिता राजकुमार और छोटे भाई सुनील के साथ होटल कर रखा था जबकि एक होटल किराये पर ले रखा था। हादसे में खुशहाल परिवार बर्बाद हो गया और दो छोेटे बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां-बाप का साया उठ गया। पुलिस को दिए बयान में राजकुमार ने बताया कि पति-पत्नी में हर रोज छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था। रविवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। शायद इसी के चलते कपिल ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
विज्ञापन


चोपड़ा कालोनी निवासी कपिल ने पहले पत्नी को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मामला घरेलू कलह का ही लग रहा है।
-राजीव देशवाल, डीएसपी, गोहाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें