सोनीपत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यहां पलड़ा के 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई तो 131 नए कोरोना पॉजीटिव मिले है। इनमें ओलंपिक का टिकट कटा चुके पहलवान दीपक पूनिया, कृष्ण, नवीन के अलावा विधायक सुरेंद्र पंवार का बेटा ललित पंवार भी शामिल है। जिससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4978 तक पहुंच गई है तो कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 42 हो गया है। वीरवार को 80 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 3921 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1015 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सेक्टर 15 में छह, विकास नगर में तीन, लक्ष्मण कालोनी में दो, ओल्ड डीसी रोड में दो, टीडीआई सिटी में एक, मालवीय नगर में दो, गोपाल नगर में एक, चार मरला में एक, ककरोई रोड पर एक, प्रगति नगर में एक, कोट मोहल्ला सोनीपत में एक, गन्नौर में एक, अशोका यूनिवर्सिटी में तीन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक, आर्य नगर में दो, जीवन नगर में दो, सेक्टर-14 में चार, गुड़ मंडी में एक, कृष्ण नगर में एक, पीसीएम सोनीपत में एक, सिक्का कॉलोनी में एक, कल्याण नगर में एक, भगत सिंह कॉलोनी में एक, कोर्ट कॉम्पलेक्स सोनीपत में एक, बहालगढ़ स्थित साई में तीन, न्यू नंदवानी नगर में एक, देव नगर में एक, वेस्ट रामनगर में दो, सुनारों वाली गली बड़ा मंदिर के पास एक, राम गली गोहाना में दो, गोपाल कॉलोनी में एक, पुलिस लाइन में एक, छोटूराम चौक पर एक, आदर्श नगर में एक, गन्नौर के गांधी नगर में दो, गोहाना में एक व जैन स्थानक वाली गली में दो, उत्तम नगर गोहाना में एक, सेक्टर-7 सोनीपत में एक, इंद्र गढ़ी गोहाना में एक, विष्णु नगर में दो, विकास नगर गोहाना में एक, बरोदा रोड गोहाना में एक, गोहाना के वार्ड नंबर 10 में एक, मेन बाजार गोहाना में एक, लक्ष्मी नगर गोहाना में एक व अशोक विहार में एक कोरोना पॉजिटिव मिला।
ग्रामीण क्षेत्र में प्याऊ मनियारी स्थित प्रेम कॉलोनी में 11 मरीज, फिरोजपुर बांगर में एक, मातंड में एक, राई में दो, कबीरपुर में एक, गरम धरम मुरथल में एक, मुरथल गांव में छह, सीआरपीएफ खेवडा में पांच, कुंडली में पांच, एमएच कंटेनरर्स मुरथल में दो, कंवाली में एक, बिंदरौली में एक, नांदल कलां में एक, बिसवांमील में एक, कथूरा में एक, खेड़ी दमकन में एक, कैलाना में एक, गुहना में एक, शाहपुर तुर्क में एक, शामड़ी में एक, फैन फैक्टरी बुटाना में पांच, सैदपुर में एक तथा खरखौदा के वार्ड नंबर 7 में एक, थाना रोड खरखौदा में एक के अलावा अन्य जगहों पर पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
कोरोना से पलड़ा के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मरने वाले 42 हुए
पलड़ा गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से बीपीएस मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। उसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी वीरवार को मौत हो गई। इस तरह से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 हो गई है। जिससे डीसी ने सभी को एहतियात बरतने की अपील की है।
साई में पहलवान पॉजिटिव मिले तो नेशनल कैंप पर संकट
साई सेंटर में दो दिन पहले ही शुरू हुए नेशनल कैंप पर संकट के बादल मंडरा गए है। जहां ओलंपिक में जगह बना चुके पहलवान दीपक पूनिया के अलावा कृष्ण व नवीन कोरोना पॉजिटिव मिले है। हालांकि अभी कैंप को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। लेकिन उसे निरस्त किया जाएगा या नहीं, इसपर बाद में फैसला होने की बात कही गई है।