फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीज की खरीदारी से बाजारों में लौटी रौनक, चूड़ियों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में तीज पर्व के चलते मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाली तीज को लेकर बाजारों में रौनक रही। शुक्रवार को कच्चे क्वार्टर बाजार में दिनभर महिलाओं की चहल-पहल रही। मेहंदी लगवाने के साथ महिलाओं ने चूड़ियां, बिंदी, नेल पेंट, शृंगार सामग्री और नए परिधान खरीदे। देर शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर बाजार के प्रधान राकेश चोपड़ा ने बताया कि तीज को लेकर महिलाएं खास तौर पर हरे, लाल और पीले रंग की कांच व मेटल की चूड़ियां पसंद कर रही हैं। तीज के विशेष परिधानों के साथ बिंदी और नेल पेंट की मांग भी बढ़ी है।
दुकानदारों के अनुसार तीज पर नए कपड़े और शृंगार सामग्री खरीदना शुभ माना जाता है। इस कारण हरे और पीले रंग के परिधानों और मैचिंग चूड़ियों की मांग अधिक है।

फोटो : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में तीज पर्व के चलते मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें