फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन

Thu, 23 May 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में मटके तोड़ कर नारेबाजी करते वार्ड नंबर 8 क
विज्ञापन
गन्नौर। वार्ड नंबर 8 के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंच कर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। लोगों ने अधिकारियों व कर्मचारियों पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल आपूर्ति लाइन से उनके घरों तक पानी नहीं पहुंचता। गर्मी में पेयजल न मिलने से उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे में वह पड़ोस में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर आने को विवश हैं। वह लगातार कई साल से पेयजल समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। वार्डवासी पिंकी, अनीता, सुरेंद्र खुराना ने बताया कि हर साल वह विभाग के कार्यालय में आकर पानी की समस्या विभाग के अधिकारियों से अवगत करवाते हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं होता। विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण वार्ड के लोग परेशान हैं। लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी समस्या का अधिकारियों को समाधान करवाना चाहिए अन्यथा वह बड़ा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

वर्जन
वार्ड में जाऊंगा। लोगों की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करवाया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी बदसलूकी करता है तो वह सीधे उनकी शिकायत करें। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-रविंद्र कुमार, उपमंडल अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें