फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बाइक पर कर रहे थे मादक पदार्थ की तस्करी, 18 किलो गांजा सहित गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गन्नौर क्राइम यूनिट में नियुक्त एएसआई हनीफ ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ बहालगढ़ रोड पर गांव अहमदपुर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन युवक बाइक पर मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत की गन्नौर क्राइम यूनिट ने सेक्टर-4 खेल स्टेडियम के पास से बाइक सवार तीन युवकों को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 18 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव पट्टी चौधरान के आदिल, दानिश व शरीक को किया गिरफ्तार
गन्नौर क्राइम यूनिट में नियुक्त एएसआई हनीफ ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ बहालगढ़ रोड पर गांव अहमदपुर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन युवक बाइक पर मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। वह जठेड़ी की तरफ से गांव राठधना के पास सेक्टर-4 खेल स्टेडियम के सामने से सोनीपत में जाएंगे। जिस पर टीम ने खेल स्टेडियम के पास नाका लगा दिया।

इसी बीच तीन युवक बाइक पर आए तो उन्हें रोक लिया गया। युवक अपने साथ बैग लिए हुए थे। पुलिस ने उन्हें रोककर उनके पास मादक पदार्थ होने की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने आबकारी विभाग के एईटीओ सुलक्षणा को मौके पर बुलाया। उनके सामने आरोपियों के बैग की तलाशी ली तो उनके बैग के अंदर से 18 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव पट्टी चौधरान के आदिल, दानिश व शरीक के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें सेक्टर-27 थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर पता लगाएगी कि वह कहां से गांजा लेकर आए थे और कहां आपूर्ति की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें