फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत-चटिया औलिया रोड का निर्माण रूकने से नौ गांवों के लोग परेशान

Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खस्ताहाल सोनीपत-चटिया औलिया रोड के सुधार के लिए वाहन चालकों व ग्रामीणों को तीन माह और इंतजार करना पड़ेगा। पहले जहां चुनावी प्रक्रिया के चलते खस्ताहाल सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। वहीं अब ग्रैप-4 लागू होने व सर्द मौसम के चलते सोनीपत-चटिया औलिया रोड का निर्माण रूक गया है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम शुष्क होने के बाद ही सड़क का निर्माण शुरू किया जा सकता है। फिलहाल खस्ताहाल रोड के कारण वाहन चालक हिचकोले खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर करीब 8.90 किलोमीटर सोनीपत से चटिया औलिया रोड पर 2 करोड़ 37 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जाना है। खस्ताहाल सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ विभाग को मुख्यालय से अलॉटमेंट भी मिल चुकी है। फिलहाल सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने का कारण ग्रैप-4 व सर्द मौसम बताया जा रहा है। उधर इस मार्ग पर काफी समय से बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गड्ढों के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता था। लंबे समय से टूट कर बिखरी सड़क के कारण वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सड़क निर्माण रुकने से फिर बढ़ी 9 गांवों के ग्रामीण की परेशानी

सोनीपत-चटिया औलिया रोड पर वाहन चालकों के अलावा करीब 9 गांवाें के ग्रामीणों का भी आवागमन है। इनमें जटवाड़ा, गांव जाहरी, ठरू उल्देपुर, शहजादपुर, सांदल खुर्द, सांदल कलां, सांदल निवादा, थरिया व गांव चटिया औलिया शामिल हैं। यहां से दिनभर करीब 12 हजार लोगों का आवागमन है। समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं। उन्हें आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब सड़क का निर्माण तीन माह रूकने से सभी की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन




सोनीपत-चटिया औलिया रोड का निर्माण कार्य मार्च माह से शुरू करवाया जाएगा। फिलहाल ग्रैप-4 लागू होने व सर्द मौसम के चलते सड़क का निर्माण शुरू नहीं करवाया जा सकता। इस मौसम में निर्माण के बाद सड़क के जमाव में भी काफी समय लगता है। ऐसे में सड़क वाहनों के आवागमन से उखड़ने लगेगी, इसलिए निर्माण कार्य को शुष्क मौसम में ही शुरू करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें