फोटो 08: सोनीपत के गांव पिपली में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते खरखौदा संघर्
खरखौदा। गोहाना को जिला बनाए जाने पर खरखौदा को उसमें शामिल करने की चर्चा के बीच उसके विरोध के लिए बनाई गई संघर्ष समिति, खरखौदा की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को गांव पीपली में बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्रामीण किसी भी हालात में गोहाना जिले में शामिल नहीं होंगे।
संघर्ष समिति के संयोजक विकेश दहिया ने कहा कि सरकार यदि जन भावनाओं की अनदेखी कर जबरन हलके के गांवों को गोहाना जिले में शामिल करने का प्रयास करेगी तो विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जन सुविधाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक जुड़ाव की रक्षा के लिए है। इस दौरान नरेंद्र ठेकेदार, राकेश, पृथी सिंह, प्रवेश, सत्ते मिस्त्री, आशीष समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।