फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाबा कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों परेशान

Sat, 16 May 2026 08:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो . सोनीपत की बाबा कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गली में भरा दूषित पानी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बाबा कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जगह-जगह सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी की गलियों में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सीवर व्यवस्था बदहाल है लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों को डर है कि मच्छरों और गंदगी के चलते रोग फैल सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सुनील बैरागी व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि बाबा कॉलोनी का हाल नर्क जैसा हो गया है और प्रशासन समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने सरकार और नगर निगम प्रशासन से जल्द सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें