फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग का लाभ देने की उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित जाट धर्मशाला में बैठक के दौरान उपस्थित अखिल भारतीय राज्य सरकारी प - फोटो : Archive
विज्ञापन
गन्नौर। खेड़ी गुर्जर रोड स्थित जाट धर्मशाला में रविवार को अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की ब्लॉक गन्नौर इकाई की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रामबारी खोखर ने की। इसमें पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में 29 और 30 सितंबर को सोनीपत में उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रस्तावित महापड़ाव में अधिक से अधिक पेंशनरों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को भी पूर्व की भांति देने की मांग की। प्रधान सुभाष, सतबीर सिंह कादयान और सुलेख चंद पंवार ने कहा कि मांगों को लेकर संगठन को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बलबीर दहिया, मास्टर बलबीर, सुखबीर, ओमप्रकाश कौशिक, अनूप सिंह, सुभाष मान और अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें