सोनीपत। एक माह पहले वृद्धावस्था पेंशन के पात्र बने जिले के तीन हजार बुजुर्गों की पेंशन मुख्यमंत्री के एक क्लिक ने बन गई। अब 1 जनवरी से इनकी पेंशन खातों में आने लगेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंच से बुजुर्गों के साथ संवाद करते हुए कहा कि उन्हें पेंशन के लिए दफ्तरों में भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने 80 साल से ज्यादा आयु के अकेले रह रहे वृद्धों के लिए वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम खोलने की बात कही। इसके लिए 14 जिलों में जगह भी देख ली गई है। इनको 20 से 25 वृद्धों से शुरू करेंगे।
मुरथल विवि के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके बाद बी उनकी पेंशन नहीं बनती थी। वहीं कई 52-55 वर्ष के अपात्र लोग सांठगांठ कर इसका लाभ ले जाते थे। उनकी सरकार ने इस प्रथा पर रोक लगाई है। अपात्र लोगों से रिकवरी होने लगी तो उन्होंने इसे रोक दिया। उन्होंने ऐसे लोगों के पात्र होने पर उनकी आधी पेंशन तब तक काटने को कहा जब तक रिकवरी पूरी नहीं हो जाती। ऐसे में उन पर एक साथ दबाव नहीं बनाया गया। जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवार से रिकवरी नहीं की जाएगी। अब परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जिस दिन पात्र 60 वर्ष के होते हैं, उसी दिन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से कर्मचारी पेंशन के लिए उनकी स्वीकृति लेने जाते हैं और ऑटोमेटिक उनकी पेंशन बन जाती है। उन्होंने बताया कि मई, 2022 से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता को पीपीपी से जोड़ा गया और तब से अब तक 1.82 लाख लोगों की पेंशन ऑटो मोड में बनी है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पेंशन की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2750 रुपये मासिक कर दिया है और अब जनवरी, 2024 से 3 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। हरियाणा सरकार ने पेंशन की पात्रता में बदलाव कर दो लाख रुपये की आय सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया है।
आयुष्मान भारत योजना के लाभ पात्रों की संख्या बढ़ी
मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जरूरतमंद के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाकर लाभ पहुंचाया है। इसके तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। इस योजना में हरियाणा के साढ़े 15 लाख परिवार लाभ ले रहे थे, लेकिन हमने बीपीएल की आय सीमा को 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये वार्षिक किया और चिरायु हरियाणा योजना के माध्यम से 14 लाख नए परिवार इस योजना के दायरे में आ गए। इसके बाद भी लोगों की मांग पर प्रदेश सरकार ने 1.80 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को भी इस योजना का लाभ दिया है। उनसे काफी कम खर्च लिया जा रहा है, जिसका लाभ 38 हजार लोग ले रहे हैं।
20 लाभार्थियों को पेंशन प्रमाणपत्र दिए
जिनकी पेंशन मात्र एक माह के भीतर ही बनाई गई है ऐसे 20 पात्रों को पेंशन प्रमाण पत्र दिए। इनमें खरखौदा शहर की पुष्पा, गन्नौर खंड के रणबीर सिंह, राम दिनेश व बलवान सिंह, खरखौदा खंड की धनपति, हरपाल व आनंद, मुरथल खंड के अंग्रेज सिंह व ऋषिप्रकाश, राई खंड के दलबीर व सुरेश चंद्र, गन्नौर शहर के सुरेश, सोनीपत शहर की निर्मला, मुंडलाना खंड की गायत्री देवी, रमेश व राजबीर, गोहाना खंड की कौशल्या देवी तथा राई खंड के राज सिंह और सोनीपत खंड के धर्मवीर शामिल रहे।
मां भारती रक्तवाहिनी संस्था को दो लाख रुपये का अनुदान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके ओएसडी विरेंद्र बढ़खालसा ने रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था मां भारती रक्तवाहिनी के सदस्यों की भेंट करवाई। जिनके समर्पित प्रयासों की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने संस्था के लिए दो लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। इसके साथ ही पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने अग्र केसरी महाकुटुंब के सदस्यों से मुख्यमंत्री को मिलवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। इसके अलावा राई क्षेत्र के किसानों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए मांगपत्र सौंपा, जिसके लिए उन्होंने ओएसडी विरेंद्र बढ़खालसा को कहा कि वह इसकी पूर्ण जानकारी उन्हें भेंजे।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, जिला परिषद की चेयरमैन मोनिका दहिया, पूर्व मंत्री कविता जैन, जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, डॉ. रामकिशन सरोहा, उमेश शर्मा, जसबीर दोदवा, योगेश पाल अरोड़ा, नीरज आत्रेय, इंदु वलेचा, सुनीता लोहचब, किरणबाला, पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, निगमायुक्त विश्राम मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुशील मलिक, एसडीएम अमित कुमार, डीडीपीओ राजपाल सिंह मौजूद रहे।
फोटो :30: सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट से क्ल
फोटो :30: सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट से क्ल
फोटो :30: सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट से क्ल