फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्मला निर्विरोध संयुक्त सचिव बनीं, प्रधान के लिए मैदान में चार प्रत्याशी

Mon, 04 Dec 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :44: संयुक्त सचिव चुनी गई निर्मला।
विज्ञापन
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता निर्मला को निर्विरोध संयुक्त सचिव चुन लिया गया। संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन करने वाली निकिता गर्ग ने अपना नाम वापस ले लिया। वहीं अब प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। सचिव, उपप्रधान व खजांची पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने सोनीपत बार एसोसिएशन चुनाव का जिम्मा पांच सदस्यीय कमेटी को सौंपा है। जिसके चेयरमैन सुखबीर गुलिया हैं। कमेटी का कहना है कि चुनाव को पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराया जाएगा। सोमवार को नामांकन वापसी के दिन संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार निकिता ने नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही इस पर एक ही प्रत्याशी निर्मला रह गई। उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। इसके साथ ही अब प्रधान पद के लिए अनिल ढुल, संदीप मलिक, जयभगवान शर्मा और कमल हुड्डा में मुकाबला होगा। उप प्रधान के लिए युविका, जोगिंद्र मलिक और आशीष गर्ग मैदान में हैं। सचिव पद के लिए अंकित त्यागी, कुसुम दहिया और संदीप खर्ब में मुकाबला होगा। खंजाची पद के लिए ध्रुव डेंबला, गौरव आंतिल और प्रवीन कुमार ढिल्लो में मुकाबला होगा।

कमेटी के चेयरमैन सुखबीर गुलिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 15 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद पौने पांच बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो :44: संयुक्त सचिव चुनी गई निर्मला।

फोटो :44: संयुक्त सचिव चुनी गई निर्मला।

फोटो :44: संयुक्त सचिव चुनी गई निर्मला।

फोटो :44: संयुक्त सचिव चुनी गई निर्मला।

फोटो :44: संयुक्त सचिव चुनी गई निर्मला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें