फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: खानपुर कलां में MBBS छात्राओं की पेन डाउन हड़ताल दूसरे दिन रही जारी, दो घंटे प्रभावित रही OPD

Sat, 26 Nov 2022 04:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

BPS मेडिकल कॉलेज के निदेशक की सख्ती पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने कमान संभाली। हड़ताल के दौरान छात्राओं ने चिकित्सकों के कक्ष के बाहर खड़े मरीजों से समर्थन मांगा व सरकार के खिलाफ नारे लगाए। 
विज्ञापन
पेन डाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सोनीपत के खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ एमबीबीएस की छात्राओं की पेन डाउन हड़ताल दूसरे दिन जारी रही। छात्राओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक हड़ताल के दौरान दो घंटे ओपीडी प्रभावित रही।

विज्ञापन


हालांकि बीपीएस मेडिकल कॉलेज के निदेशक की सख्ती पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान कमान संभाले रखी। शनिवार होने के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। छात्राओं ने चिकित्सकों के कक्ष के बाहर खड़े होकर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से हड़ताल के लिए समर्थन मांगा।

बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में एमबीबीएस की छात्राओं ने शनिवार को भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में पेन डाउन हड़ताल के दूसरे दिन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने सुबह 10 से 12 बजे तक हड़ताल जारी रख मरीजों से समर्थन की मांग की। हड़ताल के दौरान ओपीडी करीब 1 घंटे प्रभावित रही।
विज्ञापन


जिससे इलाज करवाने आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के बाद ओपीडी सुचारू रूप से चलती रही। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के निदेशक की सख्ती के चलते वरिष्ठ चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान मरीजों का इलाज करना जारी रखा, लेकिन एमबीबीएस की छात्राओं ने हार नहीं मानी।

छात्राओं ने चिकित्सकों के कक्ष के बाहर खड़े होकर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से समर्थन देने की मांग की। वहीं शनिवार होने से खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने के लिए मरीज कम पहुंचे। पेन डाउन के बाद ओपीडी को सुचारू रूप से चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें