लगन सगाई समारोह में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल, साथ में विधायक निर्मल च
- फोटो : Sonipat
गांव लड़सौली स्थित निजी गार्डन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को विधायक निर्मल चौधरी के बेटे विपुल की सगाई में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विपुल को आशीर्वाद दिया। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी शिरकत कर विधायक निर्मल चौधरी, एडवोकेट सुरेंद्र चौधरी और उनके पुत्र विपुल को बधाई दी। समारोह में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद रमेश कौशिक, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढंाडा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, विधायक मोहन लाल बड़ौली, सुरेंद्र पंवार, महिपाल ढांडा, लक्ष्मण यादव, जगबीर मलिक, इंदूराज नरवाल, पूर्व मंत्री कविता जैन के अलावा वरिष्ठ नेता व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी व उनके पति एडवोकेट सुरेंद्र चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।