फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीटी रोड पर वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर गार्गी गुरुकुल के पास कट पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी कलां निवासी शमीम ने पुलिस को बताया कि गार्गी गुरुकुल के पास उनकी चाय की दुकान है। सात अगस्त की रात करीब आठ बजे वह गन्नौर की ओर जा रहे थे। गुरुकुल के पास कट पर उन्हें एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। राहगीरों ने बताया कि सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गन्नौर पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें