फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व कल्याण के लिए गन्नौर तक निकाली शांति यात्रा

Sun, 02 Nov 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36: सोनीपत के गन्नौर शहर में दास धर्म की ओर से निकाली गई शामिल यात्रा में शामिल अनुयायी। स
विज्ञापन
गन्नौर। दास धर्म की ओर से विश्व कल्याण और शांति के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से शनिवार को शांति यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्रजापति चौक से शुरू होकर रेलवे रोड, नगर पालिका रोड, बादशाही रोड सहित विभिन्न मार्गों से होकर गन्नौर गांव पहुंची। यात्रा का नेतृत्व दास प्रेम प्रधान ने किया।
विज्ञापन

दास प्रेम प्रधान ने बताया कि यह यात्रा सतगुरु महाराज दर्शन दास के सिद्धांतों पर आधारित है जो प्रेम, सद्भाव और शांति का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि दर्शन दास महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन विश्व कल्याण के लिए समर्पित किया और सदैव लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने की प्रेरणा दी। इसी उद्देश्य को लेकर देशभर में यह शांति यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया और विश्व शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें