फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नियमित नहीं करने पर पेरोल कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 6 अगस्त से हड़ताल करेंगे

Thu, 02 Jul 2026 08:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत अ​​ग्निशमन कार्यालय में गेट मीटिंग के दौरान प्रदर्शन करते दमकल कर्मी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अग्निशमन विभाग के पे-रोल कर्मचारियों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों पर कार्रवाई नहीं करने से नाराज कर्मचारियों ने वीरवार को जिला कार्यालय में गेट मीटिंग करने के बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर 6 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

जिला प्रधान राजीव खत्री ने कहा कि 13 मई को चंडीगढ़ में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने 30 जून से पहले पे-रोल कर्मचारियों को नियमित करने और अन्य मांगों पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा, नियमितीकरण, जोखिम भत्ता, वर्दी भत्ता, एचकेआरएनएल कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा और अन्य मांगों पर भी सरकार ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जिला स्तर पर दमकल कर्मचारी रैली होगी।
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। इस दौरान जिला सचिव अमित दहिया, नितेश, विजय कुमार, नितिन शर्मा, सत्यवान, अजीत सिंह, मुकेश सैनी, जितेन्द्र और सुमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें