फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पठानकोट एक्सप्रेस 13 से 27 व शान-ए-पंजाब 20 से 26 अगस्त तक रद्द

Thu, 08 Aug 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली मंडल के तरावड़ी स्टेशन व अंबाला मंडल और फिरोजपुर मंडल में रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते दिल्ली-अंबाला व पंजाब रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। दिल्ली व अंबाला मंडल में 9 अगस्त और फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर खंड में 13 से 27 अगस्त तक लाइनों के दोहरीकरण कार्य को लेकर यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने के साथ कई गाड़ियों का रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

यातायात ब्लॉक के चलते दिल्ली-पठानकोट रूट पर चलने वाली पठानकोट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22430 व 22429) को 13 से 27 अगस्त तक निरस्त किया गया है। पठानकोट से सुबह 7 बजे चलने वाली (ट्रेन संख्या 22430) 14 से 27 अगस्त व दिल्ली से सुबह 8:15 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली (ट्रेन संख्या 22429) 13 से 26 अगस्त तक रद्द रहेगी। पठानकोट एक्सप्रेस का अप लाइन पर सोनीपत स्टेशन पर सुबह 8:45 बजे व डाउन लाइन पर 3:39 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब (ट्रेन संख्या 12497 व 12498) अप-डाउन दोनों रूट पर 20 से 26 अगस्त तक रद्द रहेगी। शान-ए-पंजाब दिल्ली से सुबह 6:40 बजे व शाम को अमृतसर से 3:10 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ करती है। शान-ए-पंजाब का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 7:22 और रात 9:10 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
वहीं पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12926 व 12925) का संचालन प्रभावित रहेगा। जिसका 25 से 28 अगस्त तक अंबाला व लुधियाना जंक्शन के बीच रूट बदलकर संचालन किया जाएगा। सोनीपत स्टेशन पर पश्चिम एक्सप्रेस का दोपहर 3:05 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12920) को 22 से 26 अगस्त तक बीच रास्ते में रोककर 35 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12925) 25 अगस्त को रास्ते में रोककर 30 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

हिमाचल एक्सप्रेस आज रद्द, होशियारपुर व जम्मूतवी का रूट डायवर्ट
दिल्ली मंडल में यातायात ब्लॉक के चलते दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14053) व (ट्रेन संख्या 14054) का आवागमन 9 अगस्त को रद्द किया गया है। दिल्ली से रात 10:50 बजे प्रस्थान करने वाली हिमाचल एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर 11:45 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं दौलतपुर चौक से रात 9:05 बजे प्रस्थान करने वाली हिमाचल एक्सप्रेस का सोनीपत में सुबह 3:31 बजे ठहराव निर्धारित है। इसके अलावा होशियारपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11905) को शुक्रवार को दिल्ली-जाखल, धूरी-लुधियाना रूट और जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12414) को कुरुक्षेत्र-नरवाना-शकूरबस्ती-दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। साथ ही जम्मू मेल (14034), हिमाचल एक्सप्रेस (14054) व नेताजी एक्सप्रेस (12312) के समय में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों को 25 मिनट से 2 घंटे की देरी से चलाया जाएगा।
वर्जन
रेलवे की ओर से दिल्ली व अंबाला मंडल में 9 अगस्त और फिरोजपुर मंडल में 13 से 27 अगस्त तक यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। यातायात ब्लॉक के चलते दिल्ली-अंबाला व पंजाब रूट पर कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। ऐसे में रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है। साथ ही कई गाड़ियों का रूट डायवर्ट व कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें